फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम की चलती बस पर गिरा पत्थर, युवक की मौके पर मौत

विज्ञापन
घर लौटते हादसे का शिकार हो गए मोहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
रामपुर से अपने घर टिपल गांव लौट रहे मोहर सिंह की हादसे में मौत से परिवार के लिए बड़ा सदमा देकर गई। रामपुर से की मौत की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम छा गया। बुधवार को ठीक-ठाक मोहर सिंह अपने किसी काम से रामपुर गए थे। वहां काम निपटाने के बाद अगली वीरवार सुबह वे बस से आनी की ओर निकले। इस बीच वे हादसे का शिकार हो गए। मिलनसार स्वभाव के मोहर सिंह 2015 में विद्युत बोर्ड से लाइनमैन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

वीरवार को मोहर सिंह रामपुर से कुल्लू आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सवार हुए। लूहरी से आधा किलोमीटर आगे नौण में अचानक पहाड़ से पत्थर एक पत्थर बस पर आ गिरा। पत्थर ने बस की बाईं ओर की खिड़की का शीशा तोड़ा। इसके साथ ही पत्थर मोहर सिंह के सिर पर भी लगा। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना आनी से पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए आनी अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 176 के तहत पूरी कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को दी फौरी राहत
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक किशोरी लाल ने मोहर सिंह के घर जाकर परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी। वहीं परिवहन निगम ने 10 हजार रुपये की राशि राहत के तौर पर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें