फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पंडार स्कूल जलकर राख

विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
रोहड़ू। डोडरा क्वार उपमंडल के तहत दूरदराज गांव पंडार में प्राथमिक स्कूल भवन जलकर राख हो गया है। नायब तहसीलदार क्वार ने कहा कि प्रशासन की ओर से कानूनगो को मौके पर नुकसान का जायजा लेने व आकलन रिपोर्ट तैयार करने के लिए भेज दिया है। पंडार गांव में मोबाइल सेवा भी नहीं चल रही है, जिससे स्कूल भवन में आग लगने के कारणों व मौके की पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मंजिला प्राथमिक स्कूल भवन में रविवार सुबह करीब तीन बजे आग लगी है। स्कूल भवन गांव से कुछ दूरी पर स्थित है। इससे स्कूल भवन में लगी आग की चपेट में आने से गांव के दूसरे मकान बच गए हैं। स्कूल में करीब 40 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। भवन जल जाने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। पंडार गांव में दो दिनों से बिजली व्यवस्था भी ठप है। नायब तहसीलदार क्वार रविकांत सक्सेना ने बताया कि पंडार गांव में एक मंजिला स्कूल भवन जला है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कानूनगो को मौके पर भेज दिया गया है। दूरदराज गांव में मोबाइल सेवा नहीं चल रही है। दो दिनों से बिजली भी गुल है। ऐसे में किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कानूनगो के वापस आने के बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें