फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी से दो दिन बाद मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर थाना के अंतर्गत सतलुज नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव दो दिन बाद सुंदरनगर की गोताखोर टीम ने शुक्रवार को ढूंढ निकाला। रामपुर प्रशासन की ओर से गोताखोर की टीम को बुलाया गया था। युवक तकलेच में पेंटर का काम करता था। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमित कुमार (29) पुत्र माघू राम निवासी तकलेच के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गोताखोर टीम शुक्रवार को सुबह दस बजे रामपुर पहुंच गई थी और साढ़े दस बजे अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग के सहयोग से शव को नदी में तलाशने का काम शुरू किया गया। इन दिनों नदी में जलस्तर कम होने के कारण शव को 20 मिनट के भीतर ही टीम ने खोजकर बाहर निकाल लिया। उधर, डीएसपी देवकुमार नेगी ने मामले की पुष्टि की। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें