फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक 400 ग्राम चरस समेत किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)।
विज्ञापन

किन्नौर जिले में पुलिस की टीम ने गश्त और नाके के दौरान कल्पा-पांगी स्थित दो सड़का के पास बुधवार देर शाम को एक स्थानीय युवक को 400 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार किया। आरोपी को वीरवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ की अदालत में पेश किया गया। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम चौकी प्रभारी कल्पा हाकम सिंह, मुख्य आरक्षी विकास, आरक्षी राकेश, आरक्षी ओम प्रकाश की टीम संयुक्त रूप से गश्त पर थी। इस दौरान स्थानीय किशोर कुमार (30) निवासी गांव पांगी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर से 400 ग्राम चरस बरामद की गई। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें