फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेला में भालुओं के हमले से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

क्षेत्र की जरोल पंचायत के कनेला गांव में वीरवार को दो भालुओं ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात दो बजे बिमला देवी (50), पत्नी रोशन लाल को घर के बाहर किसी तरह की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकली तो दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। भालुओं ने महिला की पीठ और कमर पर जख्म कर दिए हैं। महिला के चिल्लाने की आवाज सुन परिवार के सदस्य और ग्रामीण भी बाहर निकले तो भालु भाग गए।
विज्ञापन

महिला को उपचार के लिए कोटगढ़ अस्पताल लाया गया। अब महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। भालुओं के आतंक से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। डीएफओ कोटगढ़ एचएस गुप्ता ने कहा कि भालुओं के हमले में घायल हुई महिला की हरसंभव सहायता की जाएगी। कहा कि भालुओं को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा। स्थानीय लोगों की सहायता से क्षेत्र में सर्च अभियान चलाकर भालुओं को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जरोल की प्रधान सुशीला श्याम ने कहा कि पंचायत की ओर से घायल की हरसंभव सहायता की जाएगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रवासी भालुओं के आतंक से परेशान हैं। पहले भी पंचायत के माध्यम से विभाग और सरकार से रिहायशी इलाकों में भालुओं को पकड़ने की मांग की गई थी। सुशीला श्याम और स्थानीय लोगों ने विभाग से भालुओं को जल्द पकड़ कर लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।
0000



- अनिल कंवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें