फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस बाईक की टक्कर में घायल युवती ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल युवती ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन

भद्राश में बस और बाइक की टक्कर में हो गई थी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
पुलिस थाना रामपुर के तहत रविवार दोपहर बाद भद्राश में हुई बस और बाइक टक्कर में घायल युवती की मौत हो गई। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार युवती को प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया था। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर बाद भद्राश में एचआरटीसी की बस नंबर एचपी 06ए 6291 और बाइक नंबर एचपी 52 टी 0443 की टक्कर हो गई थी। इससे बाइक सवार ज्यूरी निवासी अभिषेक रघुवंशी की मौत हो गई थी। इसके अलावा बाइक सवार युवती उपासना नेगी पुत्री राम दयाल निवासी सांगला गंभीर रूप से घायल हुई थी। उसने शिमला से 30 किमी पहले ही जिंदगी से हार मान ली। उधर, डीएसपी देवकुमार नेगी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बताया कि घायल युवती की सैंज में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें