फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध रूप से उगाए अफीम के 500 पौधे उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कूट पंचायत में उखाड़े अवैध
विज्ञापन

रूप से उगाए अफीम के पौधे
सूचना के आधार पर पुलिस चौकी ज्यूरी के जवानों ने दी दबिश
आरोपी फरार, तलाशी के लिए पुलिस ने विशेष टीम की गठित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पुलिस झाकड़ी के तहत आने वाले 15/20 क्षेत्र की कूट पंचायत में अवैध रूप से उगाए गए अफीम के पौधों को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। पुलिस ने जमीन मालिक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।
पुलिस थाना झाकड़ी के तहत आने वाली पुलिस चौकी ज्यूरी के जवानों को गुप्त सूचना मिली कि कूट पंचायत में अवैध रूप से अफीम की खेती की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस जवान कूट गांव पहुंचे। यहां पहुंच कर पुलिस अफीम की खेती देखकर दंग रह गई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम के 500 पौधे उखाड़ फेंके। वहीं पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी व्यक्ति मौके से फरार हो गया। आरोपी व्यक्ति की पहचान रघु दास निवासी कूट तहसील रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने अवैध रूप से उगाए अफीम के 500 पौधे उखाड़े हैं। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र से नशे को समाप्त करने के लिए विशेष मुहिम छेड़ी गई है। आरोपी व्यक्ति की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें