फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म, गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। कोटखाई में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कुछ माह पहले का है। नाबालिग स्कूल की छात्रा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ माह पहले पूड़ग निवासी हितेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हुई तब उसके परिजनों को इस मामले का पता चला। वीरवार शाम लड़की के परिजनों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने पुड़ग निवासी हितेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी संतोष कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक को रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें