फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग के समीप जई नाला के पास शव बरामद

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगते छैला के जई नाला के पास पुलिस ने एक शव बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि जई नाला के समीप एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव के बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव एक माह से भी पुराना हो सकता है। पुलिस ने बताया कि इतना समय से पानी में पड़े रहने के कारण शव की पहचान करना मुश्किल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस संबंध में डीएसपी ठियोग कुलबिंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की रपट के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें