फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचोली में आईटीआई छात्र ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रचोली में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रशिक्षु ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आईटीआई के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी ने बताया कि युवक की पहचान समीर (20), पुत्र सोहन लाल, निवासी रंगोरी सराहन के रूप में हुई। यह युवक आईटीआई रामपुर में पढ़ाई कर रहा था और अपनी बहन के साथ रचोली में किराये के मकान में रहता था। जिस समय उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की, उस समय वह घर पर अकेला था। इस संबंध में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें