फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुदारंग में 22 ग्राम चरस के साथ धरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। शनिवार देर शाम को रिकांगपिओ पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 22 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई ईश्वर सिंह की अगुवाई में मुख्य आरक्षी सुरेंद्र पाल, मुख्य आरक्षी अमित, मुख्य आरक्षी महेंद्र और सिपाही बलवान सिंह की टीम ने शनिवार देर शाम को शुदारंग के समीप शिल्ती में नाका लगाया था। इस दौरान यहां से गुजर रहा युवक पुलिस को देखकर पीछे हटा। शक होने पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली। तलाशी लेने पर युवक इंद्रजीत (24), गांव सांगला, तहसील सांगला, जिला किन्नौर से 22 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा नेे की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें