फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्रामगृह के चौकीदार से मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ठियोग(रामपुर बुशहर)। मतियाना लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कार्यरत चौकीदार से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार चौकीदार ने ठेकेदार को कहा कि विश्राम गृह में कोई भी कमरा खाली नहीं है । इस पर ठेकेदार चौकीदार से उलझ गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विश्रामगृह के चौकीदार रामलाल शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है कि शनिवार रात गोवर्धन और अरुण ठेकेदार विश्राम गृह में कमरा लेने के लिए आए, लेकिन सभी कमरे बुक होने के कारण जब चौकीदार ने उन्हें मना किया तो वे मारपीट करने लगे। रामलाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उक्त दोनों ने मारपीट के अलावा विभाग की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है और उसमें भी तोड़फोड़ की है। उधर, डीएसपी ठियोग लाल बंसल ने बताया क चौकीदार के कहने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें