फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ग्राम चिट्टा के साथ युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई में युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

रोहड़ू। कोटखाई में रविवार शाम पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी युवक की पहचान रूबल जदैईक (24) निवासी पुड़ग के रुप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को रूबल पर पहले से शक था। रविवार को शाम करीब सात बजे कोटखाई में डीएवी कॉलेज के समीप नाले में रूबल को पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा तथा उसकी तलाशी ली। रूबल के पास से तीन ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी परमजीत सैन ने बताया कि पुलिस की युवक पर काफी दिनों से नजर थी। रविवार को पुलिस ने युवक को चिट्टा के साथ पकड़ा है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें