फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरोग में दंपती ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन

थाना कुमारसैन की जार पंचायत के डरोग गांव में रहने वाले नेपाली मूल के दंपती की जहर खाने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और शिमला भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर जहर की बोतल भी बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों की पहचान रतन बहादुर (55) और पत्नी झूलमति के रूप में हुई है। दोनों जार पंचायत के डरोग गांव में रहते थे। वे दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। उनके छह बच्चे हैं। इनमें से उनकी बड़ी बेटी 24 वर्ष की है। रात को दोनों खाना खाकर सो गए थे। लेकिन जब सुबह देखा तो दोनों मृत पाए गए। पुलिस जहर खाने के कारणों की जांच कर रही है। उधर, पुलिस थाना कुमारसैन के प्रभारी सन्नी गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें