फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा कंबा में बोलैरा कैंपर गिरी, चालक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर(किन्नौर )।
जिले के छोटा कंबा संपर्क मार्ग पर शुक्रवार देर रात बोलैरो कैंपर के दुर्घनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत राशि दी गई है। पुलिस थाना भावानगर के मुताबिक शुक्रवार रात एक व्यक्ति घरशू से छोटा कंबा की ओर आ रहा था। छोटा कंबा से 500 मीटर पहले संपर्क मार्ग पर चालक के नियंत्रण खोने से एप्लाइड फॉर बोलैरो कैंपर सड़क से नीचे करीब 450 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक छोटा कंबा निवासी मुकेश, पुत्र त्वार सिंह आयु 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना भावानगर पुलिस को शनिवार सुबह मिली। सूचना मिलते ही भावानगर पुलिस थाना से एएसआई प्यारे लाल के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई। मृतक के शव को खाई से निकाल कर भावानगर अस्पताल लाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


डीएसपी भावानगर मनोज कुमार ने हादसे बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

एसडीएम भावानगर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें