फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटते गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। तहसील जुब्बल के तहत बटाड़ गलू में घास काटने गई एक महिला की गिर कर मौत हो गई। महिला का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बटाड़ गलू निवासी महिला शांता देवी पत्नी लायक राम पशुओं को घास के लिए गई थी। इस दौरान वह घास काटते हुए गिरी और घायल हो गई। उसको उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने महिला का मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी रोहड़ू अनिल कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें