रामपुर बुशहर। थाना रामपुर के तहत नोगली में एक ऑटो चालक को ऑटो चलाते हुए नोगली में दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे ऑटो एक पोल से टकरा गया। लेकिन उसमें बैठी सवारियों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी। थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी ने कहा कि ऑटो नंबर एचपी.50.0739 को चमन लाल (32) पुत्र माठू राम निवासी डकोलढ़ चला रहा था। इस दौरान उसको दिल का दौरा पड़ा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।