अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
आनी खंड की बुुच्छैर पंचायत के लफाली गांव में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की सेब के पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लफाली गांव का चंद्र लाल (46) पुत्र प्यारे लाल सेब के पेड़ पर चढ़कर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसला और वह जमीन पर गिर गया। इसके चलते उसकी गर्दन के पिछले हिस्से में चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना आनी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन की ओर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ भाग सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।