फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सोलह बीघा से हटाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
कब्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। हाईकोर्ट के आदेशों पर आनी खंड की च्वाई वन रैंज के तहत खनाग के डगसारी में तीन लोगों से अवैध कब्जे को छुड़ाया। अवैध कब्जों से करीब 110 सेब के पेड़ों पर आरी चलाई। डीएफओ लूहरी वीके अग्रवाल ने बताया कि डगसारी गांव के सेसराम, द्वारका देवी, शिवराम की ओर से वन भूमि पर किए गए साढ़े 16 बीघा कब्जे को छुड़ाया। कहा कि शुक्रवार को भी यह कार्रवाई जारी रहेगी॥
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने आरओ च्वाई गोपाल चौहान, बीओ सोहनलाल, बीओ अरुण शर्मा, बीओ सोहन सिंह, बीओ जीयालाल सहित समस्त वन रक्षकों व कर्मियों ने राजस्व विभाग, आईपीएच, विद्युत बोर्ड, कृषि और बागवानी विभाग, पुलिस और पंचायत प्रधान सहित मौके पर जाकर कार्रवाई की। हाल ही में आए होईकोर्ट के आदेशों के बाद च्वाई रैंज के तहत आनी में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि जो पांच बीघा से अधिक अवैध कब्जे चिन्हित किए गए हैं और बेदखली के आदेश हो चुके हैं, उन्हें तय तिथि से पूर्व हटा दिया जाएगा। अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। गौर रहे कि इससे पहले भी हाईकोर्ट के आदेशों पर आनी उपमंडल में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें