फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में पुलिस ने 17 वाहन मालिकों से वसूला 36 सौ जुर्माना

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नेरवा।
बाजार में सड़क के किनारे बेतरतीब खडे़ वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने एक दिन में 17 वाहन मालिकों से 36 सौ जुर्माना वसूला। बाजार में लगातार जाम से निपटने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की है।

नेरवा पुलिस टीम ने नेरवा थाना के एएसआई गुरदेव सिंह के नेतृत्व में नेरवा बाजार में गलत तरीके से पार्क किये वाहनों पर कार्रवाई से लोगों में अफरातफरी मंच गई। कार्रवाई के बाद कुछ वाहन चालकों ने आनन-फानन में गाड़ियां सड़क किनारे से तुरंत हटा दी। इसके बाद लोगों को बाजार में जाम से निजात मिली। पिछले कुछ दिनों से नेरवा में जाम की समस्या से लोग परेशान थे। पुलिस के जवान पूरा दिन जाम खुलवाने में ही जुटे रहते पर इसका अधिक असर नहीं पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई नेरवा गुरदेव सिंह ने बताया कि बाजार में पार्क किये वाहनों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। बाजार से गुजरने वाले भारी टिप्परों के लिए ऐसी योजना बनाई जाएगी ताकि इनके गुजरने पर बाजार में जाम न लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें