फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवन में तोड़फोड़ के चार आरोपी धरे

विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)।
जिले के निचार खंड की ग्राम पंचायत मीरू की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नवनिर्मित तीन मंजिला भवन के दो सौ शीशे तोड़ने के मामले में पुलिस ने पंचायत के चार युवाओं को धर-दबोचा है। थाना प्रभारी टापरी श्याम तोमर की अध्यक्षता में एएसआई नरपत राम, मुख्य आरक्षी महेंद्र, महिला मुख्य आरक्षी सरस्वती, सिपाही आशीष, चालक रामकृष्ण नेगी की टीम ने पूछताछ के दौरान चार युवाओं पर शक जाहिर करते हुए रविवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। इन चार युवकों ने पूछताछ के दौरान उन्होंने नशे की हालत में आपा खोकर भवन के शीशे तोड़ने की बात को स्वीकार लिया है। टापरी पुलिस ने इन चार युवाओं से दो लोहे की रॉडें और दो सरिये भी घटनास्थल से बरामद किए हैं।
पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को विपिन, मंजीत, लोकराज और सचिन निवासी मीरू के स्थानीय युवकों ने शराब के नशे की हालत में गांव में बने स्कूल के नवनिर्मित तीन मंजिला भवन के 10 कमरों और चार बाथरूमों के करीब दो सौ शीशे तोड़ डाले। इसकी सूचना पंचायत प्रधान मीरू किरण नेगी ने शनिवार देर शाम को पुलिस थाना टापरी को दी थी। सूचना मिलते ही टापरी थाना से पुलिस की टीम रविवार को घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ की और इस दौरान गांव के चार युवकों से शक के आधार पर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान इन चारों युवकों ने शीशे तोड़ने के आरोप को कबूल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी भावानगर टापरी मनोज कुमार ने चारों युवकों को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए बताया कि इन चारों युवाओं ने स्कूल भवन में तोड़फोड़ का आरोप स्वीकार लिया है। चारों युवकों से चार लोहे की छड़ें भी बरामद की गई हैं। युवकों के खिलाफ पीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी युवकों को मंगलवार को रामपुर स्थित अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें