फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कमरों की दोगरी जलकर राख

विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। तहसील सांगला के बटसेरी गांव में शनिवार देर रात करीब साढ़े दस बजे गौरव नेगी के दोगरी में अचानक आग लगने से चार कमरे और एक गौशाला जलकर राख हो गए। इसके अलावा एक व्यक्ति का कुठार भी जल गया। जिससे करीब चार लाख रुपये का नुकसान हो गया। बटसेरी निवासी गोविंद का भी कुठार जल गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सबसे पहले गौरव नेगी की गौशाला में आग लगी। इसके बाद गोविंद का कुठार भी उसी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलते ही बटसेरी गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया। 15 दिनों से गांव में पेयजल सप्लाई ठप है। इससे भी आग पर काबू पाने में दिक्कत पेश आई। उप प्रधान रामलाल नेगी ने कहा कि गांव में पानी की सप्लाई ठप होने से दिक्कत आ रही है। पेयजल सप्लाई नियमित होती तो शायद दोगरी और कुठार को जलने से बचाया जा सकता था। लोगों को अंधेरे में मिट्टी और दूर से पानी ढोकर आग बुझानी पड़ी। उधर, नायब तहसीलदार सांगला डीबी नेगी ने कहा कि बटसेरी गांव में आग लगने से चार कमरे सहित गौशाला और कुठार जल गए हैं। प्रशासन की ओर से दोनों प्रभावित परिवारों को फौरी राहत दी जाएगी। प्राथमिक जांच में करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है। उधर, एसपी किन्नौर गुरदेव शर्मा ने कहा कि शनिवार देर रात को बटसेरी में आग लगनें से एक दोगरी और कुठार जल गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें