फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख की रेत, टिप्पर जब्त

विज्ञापन
रेत - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल में अवैध खनन का गोरखधंधा जारी है। इससे पर्यावरण पर सीधी मार पड़ रही और सरकार को भी आर्थिक चपत लगाई जा रही है। एसडीएम रामपुर और डीएसपी ने पुलिस दल के साथ मंगलवार को रामपुर के पास निरसू में छापामारी कर अवैध रूप से ले जा रहे रेत और टिप्पर को जब्त किया।
विज्ञापन

टिप्पर चालक कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने अवैध रूप से लाई गई करीब डेढ़ लाख की रेत को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा अवैध रूप से रेत लाने वाले दो अन्य टिप्परों के चालान किए गए। एसडीएम रामपुर निपुण जिंदल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि छापामारी के दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये की रेत सीज की गई है। इस सीज की गई रेत की खुली नीलामी की जाएगी। गौ रहे कि रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई सालों से अवैध खनन का काम जोरों पर चला हुआ है। इसके अलावा सतलुज नदी के किनारे से खनन कर रेत और बजरी निकाला जा रहा है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सरकार से यह मामला उठाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें