फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से गिरा बुजुर्ग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार खंड के पुनंग गांव में एक बुजुर्ग की सेब के बगीचे में कार्य करते समय अचानक पैर फिसलने से गिर कर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पुनंग गांव के बुजुर्ग जय देवेंद्र कुमार नेगी (62) अपने बगीचे में कार्य कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह घायल हो गया। बुजुर्ग की हालत को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने उसे जेएसडब्लयू अस्पताल छोलतु पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। शुक्रवार देर शाम बुजुर्ग की पीजीआई में मौत हो गई। डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें