फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी में चरस के साथ धरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी में सोमवार सुबह छांवटी मोड़ पर पुलिस ने एक युवक को 214 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि एएसआई पवन कुमार की अगुवाई में पुलिस दल छांवटी में तैनात था। इसी बीच पुलिस ने कुटल के एक 27 वर्षीय युवक विनोद कुमार को चरस के साथ धरा। पुलिस ने बताया कि एएसआई पवन कुमार की अगुवाई में टीम यातायात चेकिंग पर छांवटी मोड़ पर मौजूद थी। इस दौरान बैहना की तरफ से एक व्यक्ति पैदल पीठ पर एक पिट्ठू बैग लिए जा रहा था। वह अचानक पुलिस को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। इस दौरान उसने अपने बैग को ऊपर की ओर फेंक दिया। छानबीन करने पर युवक के बैग से 214 ग्राम चरस बरामद की गई। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें