फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छैला के साथ लगते बलग में पुलिस ने पकड़ी 566 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के तहत आने वाले छैला के साथ लगते बलग में पुलिस ने एक वाहन से 566 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस छैला के साथ लगते बलग में गश्त कर रही थी। इस दौरान बासाधार की ओर जा रहे वाहन संख्या एचपी 71-0598 को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। तलाश के दौरान पुलिस ने वाहन से 566 ग्राम चरस बरामद की। हालांकि, वाहन में सवार लोगों ने नहीं माना कि चरस से भरा लिफाफा उनका है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान एक वाहन से 566 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस नशे का कारोबार करने वालों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें