ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल के तहत पुलिस थाना ठियोग में जमीन विवाद पर मामला दर्ज किया गया है। विवाद को लेकर रविवार रात दो सगे भाइयों में झड़प होने का मामला प्रकाश में आया है। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हो गए। इस दौरान आमने-सामने की भिंड़त में दोनों परिवारों के लोग घायल भी हो गए हैं। दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने धारा 341, 323 और 34 आईपीएस के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दोनों परिवारों की ओर से दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।