फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोगली में नशे में धुत्त चालक ने तीन गाडिय़ों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नोगली में एक वाहन चालक ने गाड़ी से तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विनोद सिंह ने सोमवार दोपहर को अपनी गाड़ी एचपी 63 ए -5262 से तीन गाड़ियों को एचपी 06 बी 2071, पिकअप 63 ए-1765 और ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोटें नहीं आईं। वहीं, इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों का जायजा लिया और यातायात को बहाल किया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घटना की पुष्टि डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें