फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगला पुलिस ने 8 ग्राम चरस के साथ दबोचे दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला के स्थानीय बाजार में पुलिस की टीम ने शनिवार सुबह दो युवकों से आठ ग्राम चरस बरामद की है। गश्त के दौरान पुलिस ने पिकअप से चरस बरामद की। पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब तीन बजे सांगला पुलिस की टीम मुख्य आरक्षी नीरज की अगुवाई में आरक्षी संजय, रविंद्र और मनमीत की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप संख्या एचपी 25 ए 3134 कड़छम से सांगला की ओर आ रही था। इस दौरान पुलिस की टीम ने स्थानीय बाजार सांगला में वाहन रोक कर तलाशी ली तो वाहन के डैश बोर्ड पर रखी सिगरेट की डिब्बी से आठ ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवकों की पहचान वाहन मालिक और चालक साहिल कुमार नेगी (27), निवासी सांगला और शशि कपूर नेगी (30), निवासी सांगला को बांड भरकर हिदायत देकर छोड़ दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि कम स्केल पर चरस बरामद की गई है। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाते हुए दोनों युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें