फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारसैन के गुंडा गांव में पुलिस ने बरामद किए 205 अवैध अफीम के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल की मधावनी पंचायत के गुंडा गांव में एक बगीचे में अवैध अफीम के 205 पौधे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कुमारसैन थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मधावनी पंचायत के गांव गुंडा के साथ किसी व्यक्ति ने अपनी मलकीयत भूमि में सेब बगीचे में अफीम की खेती कर रखी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई नृप राम की अगुवाई में शुक्रवार शाम 4.45 बजे बगीचे का मुआयना किया। वार्ड सदस्य सीमा भैक के साथ जब पुलिस ने बगीचे का दौरा किया तो सेब के छोटे पौधों के बीच अफीम के पौधे पाए गए। इस दौरान छोटे-बड़े 205 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उधर, डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें