भावानगर (किन्नौर)। भावानगर थाना क्षेत्र में दो युवकों से 33 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के अनुसार पांगी गांव के दो युवक गाड़ी में रामपुर के गानवी से किन्नौर की ओर जा रहे थे। चौरा गेट के पास पुलिस को देखकर उन्होंने प्लास्टिक की थैली फेंक दी। पुलिस ने शक होने पर थैली और गाड़ी की तलाशी ली तो 33 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके दोनों युवकों को जमानत नर रिहा कर दिया है। उधर, थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।