फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के मौत मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के ठियोग के देहा थाने में चार मई को कुमखर गांव में एक महिला की ओर से जहर खाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जहर खाने के बाद महिला को अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि महिला अपने ससुराल में रह रही थी। उसके भाई ने थाने में पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन पिछले लंबे अरसे से परेशान चल रही थी, लेकिन वह किसी को भी कुछ बताती नहीं थी। उसने अपने जीजा और उसके पिता के अलावा बहन की सास पर शक जताते हुए बताया कि उसकी बहन जहर खाकर जान नहीं दे सकती। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने ही बहन को जहर खाने पर मजबूर किया है। भाई के बयान पर पुलिस तहकीकात में जुट गई है। उधर, डीएसपी ठियोग कुलबिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने महिला की सास को गिरफ्तार नहीं किया है। शुक्रवार को महिला के भाइयों ने एसपी ओमापति जमवाल से मुलाकात कर मामले को जल्द सुलझाने और सास को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें