फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में मारपीट की क्रॉस एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। पुलिस थाना चौपाल में मारपीट और धमकी का मामला दर्ज हुआ है। सीता राम पुत्र मेहर सिंह गांव खगना तहसील चौपाल ने पुलिस थाना चौपाल में रास्ता रोकने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। सीता राम ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वीरवार सुबह वह अपने घर खगना से चौपाल जा रहा था तो सजनाड़ा नामक स्थान पर एक गाड़ी आई और बीच सड़क पर खड़ी कर दी। उस गाड़ी से सुरेश रंजन गांव लालपानी, तहसील चौपाल हाथ में डंडा लेकर उतरा और उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। गाड़ी में बैठे भाई गोपाल ने बीच बचाव कर उसे मारपीट से बचाया। गाड़ी में बैठे गोपाल सिंह ने बताया कि सुरेश रंजन ने उसे धमकी भी दी। डीएसपी चौपाल वरुण पटियाल ने कहा कि दोनों पार्टियों के खिलाफ धारा 341, 323, 504, 506, 34 आईपीसी के तहत क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों गाड़ियों को भी कब्जे में ले लिया जाएगा। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें