फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पिप्टी चौक पर पुलिस ने चिट्टे के साथ युवक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में लगातार बढ़ रहे चिट्टे के मामले काफी चिंताजनक हैं। रामपुर के पिप्टी चौक पर शिव मंदिर के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति को 6.61 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात को पुलिस की टीम रामपुर में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम ने पिप्टी चौक पर शिव मंदिर के समीप एक व्यक्ति को पैदल आते हुए देखा। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान व्यक्ति से 6.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने अमर शर्मा निवासी खनेरी, तहसील रामपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें