फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिट्टे मामले में तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों 42.43 ग्राम चिट्टे के साथ ने दबोचे थे दो युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस ने तीन युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी रामपुर के चाटी निवासी 34 वर्षीय सतीश कुमार, निरमंड के नित्थर के आनस निवासी 24 वर्षीय मोहिंद्र सिंह और रामपुर के देवनगर, खनेवली निवासी 26 वर्षीय रजनीश को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 17 जनवरी को पुलिस ने किन्नौर जिला की तहसील कल्पा के तांगलिंग निवासी 27 वर्षीय रोहिताश और जिला कुल्लू की तहसील निरमंड के खरगा, कलाया निवासी 37 वर्षीय राकेश कुमार को 42.43 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को मंगलवार को दबोचा है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों बारे में भी जांच की जा रही है। नशे के खिलाफ रामपुर पुलिस की ओर से कार्रवाई लगातार जारी है। जो भी व्यक्ति नशे की खरीद-फरोख्त में संलिप्त पाया जाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें