रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के मझेवली में पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते दबोचा है। पुलिस ने जुआरियों से 2,750 रुपये नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार देर शाम को झाकड़ी थाने से मुख्य आरक्षी जगदीश कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने मझेवली गांव में घर के एक कमरे में दबिश दी और चार लोग को खेलते हुए पकड़ा। उनके पास से 2,750 रुपये की नकदी भी बरामद की गई। डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।