फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में युवक से पकड़ी 50 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत भेड़ प्रजनन केंद्र ज्यूरी के पास पुलिस ने एक युवक से 50 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी ज्यूरी के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार की अगुवाई में शनिवार रात को पुलिस का दल ज्यूरी में गश्त कर रहा था। रात करीब 9:30 बजे पुलिस का दल जब भेड़ प्रजनन केंद्र ज्यूरी के पास पहुंचा तो यहां सड़क से गुजर रहा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 50 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी प्रताप सिंह निवासी गांव जुल्ली, डाकघर लबाना, तहसील रामपुर बुशहर जिला शिमला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें