विजेता टीम को मिलेगा 1.21 लाख का इनाम और ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। न्यू नोगली में युवक मंडल मतरेवल की ओर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचकारी मुकाबले खेले जा रहे हैं। शनिवार को पहला मैच मेहता ब्रदर्स मतरेवल और बालना टीम में खेला गया। इसमें मतरेवल की टीम ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मुकाबला बायल और ज्यूरी टीम में खेला गया, जिसमें ज्यूरी ने विजय हासिल की। तीसरा मैच कमलाऊ बी और खनेवली टीम में खेला गया। इसमें खनेवली टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश पाया। युवक मंडल के अध्यक्ष ईश्वर मेहता ने कहा कि नशा छोड़ो खेल खेलो के मकसद से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.21 लाख रुपये का इनाम और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। उपविजेता टीम को 61 हजार की राशि और ट्रॉफी मिलेगी।