रिकांगपिओ में एचपीसीए किन्नौर क्रिकेट अकादमी के खिलाडिय़ों को बांटी किटें। संवाद
मिनी खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को बांटी क्रिकेट किट
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। क्रिकेट एसोसिएशन किन्नौर ने रिकांगपिओ के मिनी खेल स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया। इसमें जिलेभर से 25 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल में 22 खिलाड़ियों का चयन प्रतिभा के आधार पर किया गया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने जिले के 11 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को क्रिकेट किटें दीं। किन्नौर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजवंत सिंह नेगी ने किटें प्रदान कीं। नेगी ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एक क्रिकेट एकेडमी संचालित की जा रही है। वर्तमान में 11 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। नेगी ने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन का विस्तार करते हुए जल्द ही पूह, सांगला और निचार में भी नई क्रिकेट अकादमियां खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-23 और वरिष्ठ वर्ग के खिलाड़ियों के लिए नियमित रूप से ट्रायल आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष से किन्नौर क्रिकेट एसोसिएशन अपनी महिला क्रिकेट टीम भी मैदान में उतारेगी, जिसकी सूचना एचपीसीए को दे दी गई है।