फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दरकाली में 18 से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
. विजेता टीम को मिलेगी 88,888 रुपये नकद इनामी राशि
विज्ञापन


. प्रतियोगिता में 32 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दरकाली पंचायत में 18 मई से क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 88,888 रुपये नकद इनामी राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 44,444 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी भेंट की जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों में युवा जुटे हुए हैं। युवक मंडल दरकाली के अध्यक्ष सुनील बदरेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की गई। फैसला लिया गया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर खेली जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ो-खेल खेलो के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में लाल गेंद से मैच खेले जाएंगे और पुल वाइस करवाए जाएंगे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले खिलाड़ी को 2,555 रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, अन्य खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। आयोजक कमेटी ने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें