झाकडी में आयोजित किके्ट प्रतियोगिता में वाई एस सी कलै टीम बनी 2025 फ्यूचर कप विजेता बनने के बाद
भूपेंद्र के सिर सजा मैन ऑफ दी मैच का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जागृति युवक मंडल झाकड़ी की ओर से फ्यूचर कप वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान फाइनल मैच वाईएससी कलै सराहन और धारला साउथ 15/20 के बीच में खेला गया। इसमें टॉस जीतकर धारला साउथ ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। वाईएससी कलै की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया। वाईएसकलै की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 139 रन बनाए। वाईएससी कलै के खिलाड़ी भूपेंद्र ने अपने बल्ले से 86 रन बनाए। 139 रनों का पीछा करते हुए धारला साउथ 131 रनों पर ऑल आउट हो गए। वाईएससी कलै सराहन की टीम ने नौ रनों से धारला साउथ 15/20 को मात दी। भूपेंद्र को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 75,000 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। क्लब के प्रधान आनंद कौशल ने बताया कि प्रतियोगिता में 44 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने अनुशासन में रहकर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए परियोजना प्रमुख और स्थानीय लोगों क्लब के अपने सभी साथियों का धन्यवाद किया।