मशनू में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। स्रोत : क्लब
विजेता टीम को 30 हजार और उपविजेता टीम को मिलेगी 15 हजार नकद राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मशनू में क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो गया है। यंग ब्लड बॉयज मशनू की ओर से मशनू पंचायत के सहयोग से क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। विजेता टीम को 30 हजार एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। शुभारंभ पर मशनू पंचायत प्रधान विभा नरम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उनके साथ पंचायत सदस्य लक्ष्मी सिंघा, कृष्णा मेहता, कला डोगरा, हितेश हस्टा और चेत राम विशेष अतिथि मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष अभिमन्यु समेत तमाम पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर और खिलाड़ियों से भेंटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने युवाओं की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए खेलों को अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि खेलों से भाग लेकर युवा नशामुक्त समाज निर्माण कर सकते हैं। युवाओं से नशामुक्त, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत मिशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में क्लब के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, पंचायत सदस्यों, महिला मंडल मशनू, महिला मंडल कराईधार और ग्रामीणों का आभार जताया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष गगन और सचिव ऋषभ ध्रैक सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।