फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में सीपीआईएम ने नुक्कड़ नाटक से किया सरकार की नीतियों का विरोध

विज्ञापन
रोहडू में केंद्र सरकार की नीतियो के खिलाफ नुक्कड़ नाटक से विरोध करते सीपीआईएम के कार्यकर्ता। सं
विज्ञापन
सिंघा ने कहा- केंद्र, प्रदेश सरकार मजदूरों, किसानों, आम जनता पर बढ़ा रही आर्थिक बोझ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
सीपीआईएम ने केंद्र सरकार की मजदूर, किसान और आम जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को रोहड़ू के पुराने बस अड्डे में नुक्कड़ नाटक और जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक से सरकार की नीतियों का विरोध किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक और पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राकेश सिंघा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार मजदूरों, किसानों और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और मनरेगा को कमजोर करने की कोशिशें और मजदूर विरोधी चार लेबर कोड लागू करने की नीतियां आम लोगों के हितों के खिलाफ हैं। पार्टी के राज्य कमेटी सचिव संजय चौहान ने कहा कि सरकार की नीतियां बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं। इससे मजदूरों, किसानों और गरीब वर्ग के अधिकारों पर लगातार चोट हो रही है। उन्होंने बिजली संशोधन बिल-2025, स्मार्ट मीटर लगाने की नीति, किसानों और बागवानों को उनकी फसलों और दूध का उचित मूल्य न मिलने जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया गया और लोगों से संगठित होकर संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया गया। सभा में मौजूद लोगों से 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। इस मौके पर अजय दुल्टा, रमन, संजय गमटा, सुनील मेहता सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रोहडू में केंद्र सरकार की नीतियो के खिलाफ नुक्कड़ नाटक से विरोध करते सीपीआईएम के कार्यकर्ता। सं

रोहडू में केंद्र सरकार की नीतियो के खिलाफ नुक्कड़ नाटक से विरोध करते सीपीआईएम के कार्यकर्ता। सं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें