फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 दिनों के पुलिस रिमांड के बाद 14 दिनों की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादा की हत्या का आरोपी कंडा जेल भेजा
विज्ञापन

आनी(कुल्लू)। आनी के खोई गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दादा की हत्या के आरोपी त्याग राज को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसे एक मई तक शिमला की कंडा जेल में रखा जाएगा। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी त्याग राज को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया था। यहां से उसे 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। त्याग राज को फिर से न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि खोई गांव के 34 वर्षीय त्यागराज ने अपने 76 वर्षीय दादा निक्का राम के उसी के घर में मारपीट करने के बाद घायल कर खुद भाग गया था। जबकि, उसने कटेडी जाकर अपनी मां चुन्नू देवी के साथ भी मारपीट की थी। इसके बाद चुन्नू देवी ने पुलिस में आकर त्याग राज के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। निक्का राम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें