फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में पशु मित्रों के 6 पदों के लिए काउंसलिंग 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू)। हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग की ओर से उपमंडल कोटखाई में 6 पशु मित्र पदों को भरने के लिए द्वितीय चरण (काउंसलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ठियोग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार प्रथम चरण की शारीरिक परीक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच की गई है। पशु मित्र पॉलिसी-2025 के प्रावधानों के तहत प्रत्येक पद के लिए मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया गया है। काउंसलिंग 16 जून को सुबह 10 बजे कार्यालय उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कोटखाई में आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। विभाग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे काउंसलिंग के दौरान अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर आएं। इनमें शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, श्रेणी एवं उप-श्रेणी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र सहित वे सभी दस्तावेज शामिल हैं जिनकी प्रतियां आवेदन के समय जमा करवाई गई थीं। विभाग की ओर से शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग की सूचना विभिन्न माध्यमों से भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें