फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में अब 18 जून को होगी पशु मित्र भर्ती की काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू में पशु मित्र भर्ती के लिए निर्धारित काउंसलिंग कार्यक्रम में प्रशासनिक कारणों से परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह काउंसलिंग 11 जून को आयोजित होनी थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। नई अधिसूचना के अनुसार रोहड़ू उपमंडल की काउंसलिंग अब 18 जून को सुबह 10:00 बजे एसडीएम रोहड़ू कार्यालय के चांशल हॉल में आयोजित होगी। काउंसलिंग में सभी अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि काउंसलिंग अब 18 जून को होगी। इस संबंध में विभिन्न माध्यमों से अभ्यर्थियों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें