फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निगम के श्रीखंड होटल सराहन की होगी मरम्मत

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक यशपाल सोनी श्रीखंड होटल सराहन का जायजा लेते हुए। संवा
विज्ञापन
निगम ने 65 लाख रुपये किए स्वीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के सराहन में स्थित श्रीखंड होटल का जल्द कायाकल्प किया जाएगा। इस श्रीखंड होटल में कई सालों से मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। निगम ने इस होटल के जीर्णोद्धार के लिए 65 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इस साल बजट में इस राशि को डाल दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक यशपाल सोनी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की ओर से निर्मित श्रीखंड होटल के अपग्रेडेशन और रिपेयरिंग के लिए शीतकालीन सत्र धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली के समक्ष मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि होटलमें कमरों की मरम्मत, रंगरोगन और अन्य काम किए जाएंगे। होटल की विभिन्न समस्याओं को लेकर कर्मचारियों के साथ चर्चा की गई है, जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें