फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ अस्पताल में कोरोना वायरस की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में कोरोना महामारी के दौरान कोरोना वायरस सैंपलों की रिपोर्ट के लिए अब लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रिय अस्पताल रिकांगपिओ में ट्रू नेट मशीन स्थापित की। मशीन से एक दिन में बीस सैंपलों की जांच हो सकेगी और लोगों को तुरंत रिपोर्ट भी मिल जाएगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के लैब तकनीशियन को प्रशिक्षित किया गया है। अब जिले के लोगों को ज्यादा समय तक रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना पडेे़गा और आपातकालीन में इस जांच से लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें