फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में चार, किन्नौर में दो कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
रामपुर/रिकांगपिओ। रामपुर में कोरोना पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रामपुर में 65 सैंपल लिए। इनमें चार कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं जबकि, ननखड़ी में 57 और खनेरी अस्पताल में 8 सैंपल लिए गए जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर में चार कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। वहीं, किन्नौर जिले में वीरवार को कोविड-19 के 2 नए मामलेे सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के 165 सैंपल लिए गए। इनमें 2 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 57 की निगेटिव आई है। जिले से 106 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार सायं तक आने की संभावना है। पॉजिटिव आने वालों में कुप्पा गांव से 62 वर्षीय पुरुष और रोपा गांव से 48 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। जिले में अब तक कोविड के 17278 सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें 1287 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 1214 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोविड के इस समय 57 मामले सक्रिय हैं। जिले में कोविड के कारण 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें