फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी बाजार में धारा 144 लागू

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ननखड़ी में बढ़ते मामलों के बाद ननखड़ी बाजार में धारा 144 लागू हो गई है। प्रशासन ने एहतियातन बाजार को आगामी एक सप्ताह तक कटेंनमेंट जोन घोषित किया है। ननखड़ी पंचायत में बीते दस दिन में करीब 35 मामले कोरोना संक्रमितों के सामने आए हैं। लगातार कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आम जनता की दुश्वारियां भी बढ़ रही हैं। शुक्रवार को प्रशासन ने ननखड़ी बाजार को शुक्रवार शाम 9 बजे से 11 दिसंबर को शाम पांच तक कटेंनमेंट जोन घोषित किया है। ननखड़ी पंचायत के वार्ड नंबर तीन थाना (मुख्य बाजार ननखड़ी) में धारा 144 लागू होने के बाद लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दवा दुकानें और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली रहेंगी। अन्य सभी दुकानों पर भी बंदिशें रहेंगी। टिक्कर-खमाडी सड़क आवाजाही के लिए बहाल रहेगी। इस दौरान बैंक भी बंद रहेंगे। उधर, एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि कोरोना मामले बढ़ने के बाद ननखड़ी बाजार को आगामी आदेशों तक कटेंनमेंट जोन बनाया गया है। इस दौरान लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से नियमों की पालना करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें